व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी ज्ञान

ये जो प्रदर्शन कर रहे है,ये अमेरिकन है ही नहीं, असली अमेरिकन तो लैब मे AI कोड लिख रहा है। 
●●
ये सब वामपन्थी, एंटी क्रिश्चियन और विदेशी ताकतों के टूलकिट हैं।ये प्रभु जीसस से नफरत करते हैं। और अमेरिका को ग्रेट बनते नही देखना चाहते।

ट्रम्प जी 19 घण्टे मेहनत करते हैं। सारी दुनिया उनके आगे झुकती है। और ये अर्बन नक्सल विदेशी ताकतों का मोहरा बनकर विरोध करते हैं। 400 सालो से पिछड़े देश को सुधारा जाएगा तो थोडा वक्त तो लगेगा ना? 
●●
तब कहाँ थे, जब कॉन्फ्डरेसी अपना अलग देश बना रही थी? जब जापान में पर्ल हार्बर पे हमला किया, तो ये लोग कहां घुस गए थे।

ट्रम्प इन्हें छोड़ेंगे नही। 

अभी बुलडोजर पे चढ़के इनका घर भसकाएँगे। एफबीआई के छापे पड़ेंगे तो इन सबके होश ठिकाने आ जाएंगे। 

आज व्हाट्सप पे इतना ही आया है। 
अपडेट आते ही औऱ बताऊंगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिंदगी

हिन्दू गांव में एक घर

चेतावनी चेतावनी चेतावनी