भूत से भविष्य का आंकलन

महाभारत में युधिष्ठिर ने झूठ बोला था। 

मैनें भी बोल दिया। रामायण में श्रीराम ने भी पत्नी छोड़ी थी, मैनें छोड़ दिया। कृष्ण जी रोज रासलीला रचाते थे। मैनें भी रचाई। बलात्कार अहिल्या का नही हुआ क्या, कुछ हमारे बाबे-एमपी कर दिए..

तो तुमको मिर्च लग रही है रे वामपन्थी??
●●
मन्दिर औरँगजेब ने तोड़े, मैनें भी तोड़ दिया। नेहरू ने चीन को जमीन न दी थी क्या, मैंने भी दे दी। इंदिरा ने इमरजेंसी लगाई, सरकारें गिराई थी या नही?

 राजीव गांधी ने ताला खुलवाया, तो मैनें क्या गलत किया जो भवन ही भस्का दिया।  दंगे कांग्रेस काल मे होते थे कि नही होते थे?? उनके वक्त दिल्ली में एक पेड़ गिरा, हमने गुजरात से मणिपुर तक धरती हिला दी। 

क्या नया किया, जरा जोर से बताइये मितरों। 
सुभाष चन्द्र बोस ने गांधी की आलोचना की थी या नहीं। अगर मैनें गोली मरवा दी। तो क्या बुरा किया।
●●
ये सब पहली बार तो नही हो रहा। 
संघी राज न था, तब भी हुआ। 

देखो, मेरा विरोध करने के पहले इतिहास और माइथोलोजी की सारी हरामियत की लिस्ट बनाओ। यदि वह कमीनगी पहले किसी महान आत्मा ने न किया हो तो हैं हम गलत..

तुम जानते हो, सद्गुणों की बराबरी हमारे बस की नही।  लेकिन 5000 साल के सारे बदकर्मो छांट छांट कर 10 ही साल में ही सारा रिपीट कर देने वाले, क्या कोई मामूली लोग हो सकते है? 

युधिष्ठिर, राम, कृष्ण, नेहरू, सुभाष, राजीव सबका सम्मिश्रण है ये सर्वावतार..
मैंने जान बूझ कर उनके नाम नही लिया,बाकी आप समझदार है ही।

Comments

Popular posts from this blog

पढ़ेंगे लिखेंगे होंगे खराब

पिंड दान

अपराध अपराधी